
सूजी ढोकला/sooji dhokla
सूजी ढोकला/sooji dhokla बनाने की विधि
◆ सूजी ढोकला/sooji dhokla बनाने के लिए दही को मिक्सी में फैट लीजिए। बाद में सूजी को फेटे हुए दही में मिलाकर घोल तैयार कर ले।
◆ ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप घोल में छोटी छोटी गुठली न पड़े और घोल गाढा हो तो थोड़ा पानी मिला दे।
◆ तैयार किया हुआ घोल को 30 मिनिट के लिए ढक कर रख दे।
◆ तय समय पूरा होते ही सूजी फूल कर ढोकला के लिए घोल तैयार हो जाएगा और जिस भी बर्तन में ढोकला बनाना है वह बर्तन में तेल लगाकर तैयार कर ले।
◆ ढोकला बनाने के लिए बड़ा बर्तन जैसे पतीला, कढाई, कुकर जैसे बड़े बर्तन में पानी डालकर गर्म करें और बीच मे रिंग या सुविधा अनुसार जाली रखे जिससे भाप से ढोकला पक जाए।
◆ थाली को तेल लगाकर चिपचिपा करे, घोल में अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नीबू रस, तेल सब कुछ मिला देगे। घोल को ज्यादा नही फेटना है,
घोल को थोड़े बबल आने तक ही फेटे, यह घोल को चिकनी की हुए थाली में फैलाइए, थाली को जाली या रिंग स्टैंड पर रखिए ओर बर्तन को ढक दीजिए।
◆ मीडियम आंच पर 18-20 मिनिट तक ढोकला को पकाएं।(ढोकला पका है कि नही वह चेक करने के लिए चम्मच या चाकू को ढोकला में दबा कर देखे अगर चम्मच में घोल लग जाता है तो ओर पकाइये, अगर घोल चिपकता नही है तो आप का ढोकला पक गया है। गैस बंद कर दे।)
◆ सूजी ढोकला/sooji dhokla की थाली बर्तन से निकालिए, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से ढोकला को मनचाहे आकर में काटे ओर प्लेट में निकाले।
◆ एक छोटी कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये। तेल राई डालकर तेल में चटकाये। राई चटकने के बाद इसमे कटी हुई हरी मिर्च तले। हरी मिर्च ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दीजिए इसे चम्मच की मदद से ढोकला के पत्येक टुकड़े पर डालिए ओर गार्निश के लिए हरा धनिया डालकर सजाइये।
◆ सूजी ढोकला तैयार है, ढोकला को हरे धनिये की चटनी, पुदीना चटनी, सॉस या चिल्ली के साथ गरमा गरम सर्व करें।
Comments
Post a Comment