परोठा आप ने जरूर खाये होंगे, सादा परोठा, आलू परोठा,लोकी परोठा पर आज हम न्यू रेसिपी में पराठा जो आटे का पिज्जा पराठा की रेसिपी जिसे आप सामग्री और बनाने का तरीका दोनो दिया है। आप इसे जरूर देखें और आप के पास जो हरी सब्जियां मीले उसे उपयोग करके आप पिज्जा पराठा बनाइये और आप ओर आप के पूरे परिवार को खिलाइए।
सामग्री
- गेहूँ आटा 100 ग्राम
- मेंदा 60ग्राम
- लसुन पेस्ट
- मिक्ष्स हर्बस 1 चम्मच
- नमक
- पिला रंग शीलमा मिर्च
- हरा शिमला मिर्च
- लाल शिमला मिर्च
- बेबी कॉर्न
- मशरूम
- मक्का
- प्याज
- दही
- सॉस चिल्ली ओर टमॅटो
विधि
● मैदे का आटा, गेंहू का आटा, लसुन का पाउडर, मिक्स हब्स, नमक और तेल मिलाकर दही व पानी मिलाकर आटे को गूंथ ले।
● इससे पराठा का आटा गूंथ लें।
● इस आटे को ढककर रख दे।
● लोइया को मध्यम मोटी गोल रोटी बनाये। इन रोटी को तवे पर दोनो तरफ से आधा पका लें।
● भरावन में लिए सारी कटी हुई सब्जियों में स्वादनुसार नमक, कार्ली मिर्ची पाउडर, मिक्स हर्ब्स सब मिलाकर रखे।
● अब डबल पराठा बनाने के लिए:
- एक आधी पकी चपाती ले चपाती के ऊपर पिज्जा सॉस लगाएं और कटी हुए सब्जियां डाले।
- इसके ऊपर चीज फैला दे।
- अब दूसरी चपाती लेकर उस पर पिज्जा सॉस, कटी सब्जियां व चीज फैला दे।
- अब तीसरी चपाती लेकर इसपर पिज्जा सॉस लगाकर दूसरी चपाती पर उल्टा बिछा दे।
- चपाती के कोने को एक चम्मच से दबाकर बंद करे।
- एक तवा गरम करके यह पराठा तेल लगाकर सेकें!
- नीचे की तरफ से सिक जाने पर इसे पलट दीजिये।
- अब पराठे पर ऊपर की तरफ बाकी बची सब्जियां डालकर चीज बिछा दे।
- अब इसे ढक्कन लगा कर चीज नरम होने तक धीमी आंच पर सेकें ओर मनचाहे आकर में काट ले।
- आप का पराठा पिज्जा तैयार है, जिसे आप सॉस, हरी चटनी, चिल्ली सॉस के साथ सर्व करें।
Comments
Post a Comment