आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम लू से बचाता है। Mango recipes and benefits-आम रेसिपी और फायदे(aam resipee aur fayde) गर्मी की शरूआत होते ही आम(केरी) बाजार में दिखने मिल जाती है। आम की कई प्रजाति है जिसे अलग अलग नामो से जाना जाता है। आम भले ही गर्मी के मौसम में पकने वाला फल हो पर आम को फलों का राजा कहा जाता है।
आम को अलग अलग राज्यो में अलग अलग प्रजातियां जिस में प्रसिद्ध नामजेसे तोतापुरी, हापुस,सिधरा,रत्नागिरी, चौसा,हिमसागर जैसे नाम प्रसिद्ध है। अब कच्चे आम से बनने वाली रेसिपी जो गर्मी के दिनों में लू से बचाने में फायदेमंद होती है।

कच्चे आम की सब्जी
● कच्चे आम सब्जी बनाने के लिए एक पैन में पानी भर कर कटे हुए कच्चे आम के टुकड़ो को डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दे।
● जब ये टुकड़े अछि तरह गल जाए तो एक मिक्सर में इन टुकड़ो के साथ कदूक़द नारियल डाले। पेस्ट तैयार कर ले।
● अब गैस पर एक पैन रखे। उसमे थोड़ा तेल डालें। तेल गरम होने पर राई ओर कढ़ी पत्ता डाल दे।
● जब ये दोनों चटकने लगे तो ऊपर से गुड़ वाला पानी डाल दे। इस पानी मे उबाल आने पर ऊपर से आम का पेस्ट डालकर हिलाते रहे।
● जब पेस्ट गैस पर अछे से उबलने लगे तो ऊपर से आधा ग्लास पानी डालकर थोड़ा नमक भी मिला दे
● पूरी प्रक्रिया के हो तब तक आम की सब्जी को हिलाते रहे और जब सब्जी में गाढा पन आने लगे तो गैस बंद कर सब्जी को उतार लें।
● आम की सब्जी तैयार है जिसे आप एक बाउल में निकाले ओर हरे धनिये पत्ती से सजावट करे और गरमा गरम सर्व करें।
आम के फायदे
mango benefits(आम के फायदे)
◆ आम को चूल्हे या भून कर ठंडा होने पर रोगी सेवन करे तो उसे खांसी में राहत मिलती है।
◆ पके हुए आम को दूध के साथ खाने से कमजोरी दूर होती है और साथ ही बच्चों के लिए बहुत ही लाभदायक होती है।
◆ आम में फाइबर ओर विटामिन C की मात्रा अधिक मात्रा में होती है जो कि हमारे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है साथ ही इसमे विटामिन A भी पाया जाता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
◆ कच्चे आम को उबालकर आम की गुठली निकालकर उसमे काला नमक और पुदीना मिलाकर पिया जाएं तो वो हमें लू लगने से बचाता है और साथ ही साथ ठंडक भी देता है।
◆ पके हुए आम के छिलके को अपने चेहरे पर 10 या 15 मिनिट तक लगाएं और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो ले चेहरे पर चमक आ जायेगी।
◆ आम में पाए जाने वाले विटामिन हमारी रोगप्रतिरोध क्षमता को बढ़ाते है और साथ ही पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।
◆ अगर आप का गला खराब हो तो फिर आम के पत्तो को पानी मे उबालकर शहद मिलाकर पीने से गले मे राहत मिलती है।
◆ कच्चे आम में बॉडी के एक्स्ट्रा फट को बाहर कर वजन कम करने के भी गुण होते है
◆ कच्चे आम में फाइबर, विटामिन सी, ऐंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कई बीमारियों से दूर रखता है।
आम का श्रीखंड
१) आम का श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले तो आप आम को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले और फिर मिक्सी में दही, केसर, चीनी और छोटी इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से फेट ले।
२) मिक्सी में तैयार किया हुआ मिश्रण को फ्रिज में कम से कम 3 से 4 घन्टे के लिए रख दे।
३) समय पूरा होने के बाद फ्रिज से निकाले और फिर से मिक्सी मशीन में डाल कर पिसे ओर फ्रिज में रख दे।
४) ऐसा कम से कम 1 बार ओर करे।
५) आपका श्रीखंड बनकर तैयार है जिसे आप बादाम से सजावट करे और सर्व करें।
चटनी
● आम की चटनी बनाने लिए आम के ऊपरी छिलके को चाकू की मदद से छिल ले और क्यूब के आकार जैसे काट ले।
● अदरक को छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले।
● अब एक मिक्सी ले और आम के क्यूब के आकार के टुकड़े, पुदीना पत्ते, हरा धनिया और अदरक दाल दे और साथ ही हरी मिर्च, भुना हुआ जीरा, सादा नमक, काला नमक और हिंग भी दाल दे और थोड़ा पानी डालकर चटनी को एकदम बारीक बारीक पीस ले।
● पिसी हुई चटनी को एक कटोरी में निकाल ले अब आपकी कच्चे आम की खट्टी खट्टी चटनी बनकर तैयार हो गई है।
● कभी आप समोसे, कचोरी, पकोड़े के साथ आम की चटनी जरूर बनाइये आम की चटनी गुणकारी तो होती है साथ साथ स्वादिष्ट भी लगती है।
● आम की चटनी तैयार है जिसे आप फ्रिज में स्टोर कर के 5 से 7 दिन रख सकते है और जरूरत होते ही फ्रिज से निकाले और ख़ाहिये।
रायता
◆ सबसे पहले दही को अछे से फेट ले और फिर इसे एक शीशे की कटोरी में डाले।
◆ बादमे शक्कर ओर नमक मिलाएं,आम को छोटे छोटे टुकड़ों में धो कर छिलका निकाल कर यह पक्रिया करे।
◆ आम के इन टुकड़ो को दही में डाले और अछे से मिक्ष कर ले।
◆ सर्व करते समय इसमे भुना हुआ जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और फिर इसे पुदीने की पत्तियों से सजाएं।
◆ लीजिए स्वादिष्ट रायता बनकर तैयार है जिसे आप दाल चावल, रोटी, सब्जी या फिर किसी भी भारतीय भोजन के साथ सर्व करें।
आम का पापड
◆ आम का पापड बनाने के लिए सबसे पहले आम का रस निकाल कर मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट बनाना है।
पानी का उपयोग नही करना
◆ आम का इस तरह से पिसे की आम का टुकड़ा सारा निकल जाएं।
◆ अब एक फ्राई पैन ले और उसमे ये आम का पेस्ट डाले ओर शुगर डालकर कम आंच पर 15 से 20 मिनिट पकाएं।
◆ पकाने के बाद छोटी इलायची पावडर डाल दे।
◆ अच्छी तरह मिक्स करले अब मिश्रण तैयार हो गया है। इसे ओर ज्यादा नही पकाना है।
◆ एक प्लेट ले और प्लेट में घी या तेल लगाकर चिकना कर ले अब इस मिश्रण पूरी थाली में अच्छी तरह से फेला दे।
◆ अब इस थाली को दो से तीन दिन तक धूप में रखना है दो से तीन दिन में ये अच्छी तरह से सेट हो जाता है। चाकू की मदद से निकाले।
◆ चाकू की मदद से मनपसन्द आकर में इन टुकड़ो को काट कर रख ले अब पापड बन कर तैयार है।
◆ जिसे आप स्टोर भी कर सकते है और कब चाहे तब निकाल कर खा सकते है बच्चों को ये आम के पापड बहोत पसन्द होते है।
१)आम की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक फ्राई पैन में दूध डालकर गरम करे और फिर इसमे चावल डाल दें।
२) जब चावल अछि तरह से पक जाए तो फिर इसमे मैश किए हुए आम और चीनी डालकर स्लो गैस पर पकाएं ओर साथ साथ चम्मच से हिलाते रहे।
३) एक उबाल आने के बाद काजू व बादाम भी डाल दे।
४) चीनी घुल जाए तो फिर गैस को बंद कर दे और ऊपर से छोटी इलायची पाउडर डाल दे।
५) आम की खीर तैयार है जिसे आप एक बाउल में निकाले ओर गरमा गरम सर्व करे।
Comments
Post a Comment