कच्चे आम का पन्ना बनाने की विधि व फायदे नुकसान/Method and advantages of making Raw Mango Panna/kachcha aam panna banaane kee vidhi aur phaayade


गर्मी के दिनों में तेज धूप और लू शरीर को राहत दिलाने के लिए हम ठंडा पेय पीते है। गर्मी के दिनों में स्वास्थ्य देखभाल बहुत जरूरी है। इसलिए गर्मी में कच्चे आम का सेवन जरूर करे।
कच्चे आम का पन्ना जिसे कुछ लोग केरी का पन्ना के नाम से भी जानते है। कच्चे आम का पन्ना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कच्चे आम पन्ना स्वाद और गुणों से भरपूर आप घर पर आसानी से बना सकते है। गर्मी के दिनों में कच्चे आम का पन्ना आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में मदद करता है। आज जानेंगे कच्चे आम का पन्ना कैसे बनाते है।



food वेजिटेरियन भोजन करे और स्वस्थ रहिए


आम का पन्ना रेेसिपी

★ कच्चे आम को धो कर एक बर्तन में उबालने के लिए रख दे।

★ कच्चे आम को उबाल ने के तरीके बहोत है, सबसे आसान है कच्चे आम को छीलकर आम के बीज(गुठली) निकाल ले और पानी मे उबाल लें।

★ बर्तन में उबले उहे आम को ठंडा होने दे और बाद में चीनी,काला नमक और पुदीने की हरि पत्तियों को पीस ले।

★ अब इस मे ज़रूरियात अनुसार ठंडा पानी मिला दे।

★ अब चम्मच की मदद से अछे से मिला दे और छलनी की मदद से छान लें।

★ सजावट के लिए पुदीना की पत्तियों से सजावट करे। बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते है।

★ कच्चे आम के पन्ने को आम रेफ्रिजरेटर में रख कर 2 से 4 दिन तक उपयोग में ले सकते है।





कच्चे आम पन्ना के फायदे

◆ गर्मी के लू से बचने के लिए सबसे बेहतरीन पेय आम का पन्ना है। गर्मी के दिनों में बाहर जाते समय कच्चे आम का पन्ना जरूर पीले।

◆ रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कच्चे आम का सेवन जरूर करे।

◆ कच्चे आम में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होने के कारण यह इम्युनिटी को मजबूत बनाता है।

◆ शरीर मे खून की कमी को दूर करता है। आम का पन्ना पीने से लहू में रेड ब्लड सेल्स का बढ़ावा होता है





कच्चे आम पन्ना के नुकसान

कभी कभी कुछ फायदे के साथ साथ नुकसान भी होता है। ज्यादा सेवन न करके सीमित मात्रा में उपयोग करे जिससे शरीर को फायदा होता है।

१ कच्चे आम के पन्ना में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है अगर आप वजन कंट्रोल करने के लिए व्यायाम कर रहे है तो कच्चे आम का पन्ना का सेवन कम करे।

२ अगर आप डायबिटीज से ग्रस्त है तो आप नमक और चीनी का उपयोग न करे।

३ कच्चे आम में विटामिन C अधिक मात्रा यू कहे कि आम खट्टे होने से गैस की समस्या बढ़ सकती है जिससे गैस की समस्या है वह कम से कम सेवन करे।

४ अगर किसी को डायरिया से या अन्य समस्या की एनर्जी हो सकती है, यह व्यक्ति को कच्चे आम का पन्ना 1 कप या कम से कम मात्रा में सेवन करे।

५ ज्यादा खट्टा आम का पन्ना से गले मे खराश की समस्या भी कुछ लोगो को हो सकती है।

Comments